उपमुख्यमंत्री की ओर चप्पल फेके जाने की घटना भाजपा के अंदरूनी गुटबाज़ी का नतीजा- कांग्रेस

bookdhara
By
2 Min Read

अहमदाबाद: गुजरात में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की ओर चप्पल फेंके जाने की घटना के पीछे सत्तारूढ़ भाजपा का आंतरिक कलह और गुटवाद ही कारण है।
वडोदरा ज़िले के करजण विधानसभा में उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में गए श्री पटेल की ओर सोमवार को कुराली गांव में पत्रकारों को उनके सम्बोधन के दौरान किसी ने अचानक चप्पल उछाल दिया था जो उनके सामने लगे माइक्रफ़ोन से टकराकर गिर गया। पुलिस ने इस मामले में कल रश्मिन पटेल नाम के एक स्थानीय नेता को पकड़ा था जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह पहले भाजपा में था और बाद में कांग्रेस में आ गया था।

पुलिस ने दावा किया कि उसने उक्त घटना के बाद फ़ोन पर किसी से कहा था कि चप्पल फिकवाने की उसकी योजना सफल रही है। हालांकि वास्तव में चप्पल किसने फेका यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मनीष दोषी ने आज यह पत्रकारों से कहा कि ऐसी चर्चा है कि इस घटना के पीछे भाजपा का अंदरूनी गुटवाद ज़िम्मेदार है। श्री पटेल मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के खेमे के बीच की खीचतान के शिकार बन गए हैं। रश्मिन पटेल शिनोर तालुक़ा पंचायत के चुनाव में 2010 में भाजपा के टिकट पर जीते थे और उन्हें पार्टी ने ही कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया था। उनके भाजपा के एक गुट से सम्बंध हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *