कोल्हापुर में चोरी करने वाले सात लोग गिरफ्तार

bookdhara
By
1 Min Read

कोल्हापुर: स्थानीय अपराध शाखा पुलिस दल ने कई स्थानों पर चोरी करने वाले सात चोरों को गिरफ्तार बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार चोरों के पास 10़ 30 लाख रुपये मूल्य की 16 मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर और ट्रैक्टर की दो ट्राली बरामद की गयी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध चोर अवधूत लाहू धुरूे (20) और तुलसीदास अर्जुन पाटिल (21) को गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपी कलंब गांव में चुराई हुई मोटरसाइकिल बेंचने के लिए आये थे।

दोनो संदिग्धों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 16 मोटरसाइकिल की चोरी की। पुलिस ने सभी मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।

पुलिस ने मुरगुड तहसील से दो संदिग्ध चोरों राजाराम रावसाहब, शांतनुकुमार दत्तात्रय खंडारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपी चोरी का ट्रैक्टर और दो ट्राली के साथ आये थे। इसके अलावा विजय रामचंद्र गौड, रोहित राजेन्द्र नालगे, विजय महादेव पाटिल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *