उपचुनाव के मद्देनज़र सोशल मीडिया पर रखी जाएगी विशेष नज़र

bookdhara
By
2 Min Read

विधानसभा उप निर्वाचन ब्यावरा में मतदान 03 नवम्बर को होना है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं तय सीमा में प्रत्येक कार्य पर निर्वाचन आयोग द्वारा पैनी नजर विभिन्न माध्यमों से रखी जा रही है। प्रेक्षक अनुपम आनंद द्वारा राजगढ़ में प्रवास कर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर कढ़ाई से निगरानी की जा रही है।
प्रेक्षक अनुपम आनंद ने आज पेड न्यूज निगरानी के लिए गठित एम.सी.एम.सी. कमेटी के मीडि़या सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने इलेक्ट्रानिक व सोशल के साथ प्रिंट मीडिया पर की जा रही निगरानी को देखा। इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक चैनलों की निगरानी मीडिया सेन्टर में की जा रही थी। अनुपम आनंद ने इस संबंध में एम.सी.एम.सी. समिति के सचिव के.पी. सिंह दांगी से पूरी निगरानी प्रक्रिया की जानकारी ली।

न्यूज़ की भी होगी निगरानी सचिव एम.सी.एम.सी. ने बताया कि सभी टीवी सेट के साथ रिकार्डर लगे हुए है। जिसमें प्रत्येक खबर रिकार्ड हो रही है। इसके संबंध में एक स्थाई रजिस्टार भी संधारित किया जा रहा है। जिसमें ब्यावरा संबंधी समाचार का समय, न्यूज का टाईटल और सम्बधित चैनल का नाम अंकित किया जाता है। प्रेक्षक द्वारा निगरानी पर संतोष व्यक्त किया।
अनुपम आनंद ने सोशल मीडिया के संबंध में भी जानकारी ली। जिसके संबंध में बताया कि सोशल मीडिया पर सोशल हेण्डलर द्वारा बारीकी से नजर बनाई हुई है। प्रेक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में लोगों में विशेष पेठ बनाए हुए है। इसकी सघनता से निगरानी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी नायक पी.ओ. डूडा, प्रेक्षक के लाइजनिंग ऑफीसर मनोज बाथम मौजूद रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *