निजी स्कूल के संचालक अखिल भारतीय लांचिंग में सम्मिलित हुए

bookdhara
By
1 Min Read

झाबुआ : निजी स्कूल संचालक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बताया गया कि रामा भाव महालगी प्रबोधिनी मुंबई के तत्वाधान में ए डिजिटल ऑनलाइन प्रोग्राम फॉर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ ऑन चाइल्ड सेफ्टी एंड सिक्योरिटी अखिल भारतीय लांचिंग केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा वेबीनार के माध्यम से की गई रामाभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध देशपांडे की अध्यक्षता में आयोजित गरिमामई कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं शिक्षा पर संसद की स्थाई समिति के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को रामाभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के प्रबंध निदेशक रविंद्र साठे एवं विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम अवारकर समेत देशभर के चुने हुए 20 शिक्षाविद सम्मिलित हुए जनजातीय क्षेत्र के लिए गौरव की बात है की केशव इंटरनेशनल स्कूल के संचालक एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के मध्य क्षेत्र संयोजक ओम प्रकाश शर्मा इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता की ओम शर्मा ने इस डिजिटल कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा।

रिपोर्ट : सलीम हुसैन

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *