पति ने की पत्नि की हत्या अवैध संबंध की आशंका में हत्या

bookdhara
By
1 Min Read

राजनंदगांव(छत्तीसगढ़):- राजनांदगांव से दुर्ग की ओर महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम सुंदरा में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही चिखली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 12 बजे की है जब आरोपी मुकेश निर्मलकर ने अपनी पत्नी सरिता निर्मलकर उम्र 32 वर्ष को वाद विवाद के बाद सिर लगातार कई वार कर हत्या कर दी, मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इसी बात पर विवाद हुआ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा मामले को विवेचना में लिया है।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *