किसानों की नहीं, उद्योगपतियों की हितैषी है मोदी सरकार : राहुल

bookdhara
By
1 Min Read

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों के हितों की बात कर सिर्फ दिखावा करती है लेकिन असलियत में वह पूंजीपतियों की हितैषी है और इसीलिए उसने उद्योगपतियों का खरबों रुपए का कर्ज माफ किया है।

राहुल गांधी ने कहा , “ 23 खरब रुपए का क़र्ज़ इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ़ किया। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपए दिए जा सकते थे। मोदी जी के विकास की असलियत।”

Also Read: हाथरस कांड: पीड़िता के परिजनों को सता रहा है प्रशासन- राहुल

मोदी सरकार को उद्योगपतियों के लिए काम करने वाला तंत्र बताते हुए श्री गांधी लगातार उस पर हमला करते हुए कहते है कि उसे आम जनता और किसानों से ज्यादा अपने चंद पूंजीपति मित्रों की फिक्र होती है और उन्हीं के हित में बराबर निर्णय लेती है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *