राम जानकी विवाह धूमधाम से मनाया गया

bookdhara
By
1 Min Read

राजगढ़(माचलपुर):- नगर के मध्य स्थित भोलाराम जी मंदिर पर राम जानकी विवाह का आयोजन अग्रवाल समाज द्वारा किया गया भोलाराम जी के मंदिर से राम जानकी के आकर्षक पात्रों के साथ बारात नगर में निकाली गई! मंदिर से जुलूस प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ पुन्ह मंदिर पहुंचा रास्ते में लोगों ने अपने घरों के सामने भगवान की पूजा अर्चना की लोगों ने जैसे ही भगवान की बारात विवाह स्थल मंदिर के पास पहुंची तब बहारों फूल बरसाओ मेरे राम आए हैं के साथ खूब न्रत्य किया और पुष्प वर्षा हुई वही बारात का स्वागत स्वल्पाहार से किया गया उसके बाद बारात मंदिर पहुंची जहां भगवान बने पात्रों ने राम ने सीता को और सीता ने भगवान को वरमाला पहनाकर विवाह संपन्न हुआ!!

रिपोर्ट : होकम मालवीय

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *