सेक्रेटरी और एपीओ ने लगाया बार बालाओं के साथ ठुमके

bookdhara
By
2 Min Read

रूपईडीहा(बहराइच)। विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र की एक शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ग्रामसभा सहजना में आयोजित एक मुण्डन समारोह में सेक्रेटरी जनार्दन विश्वकर्मा कुछ बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आए। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया।इस वीडियो के वारयल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मामला रूपईडीहा थाना क्षेत्र के नेपाल सीमावर्ती गांव सहजना का है जहां के ग्राम प्रधान लवकुश वर्मा के परिवार में एक बच्चे का मुंडन था वहाँ पर ये दोनो कर्मचारी भी शामिल हुए थे। मुण्डन कार्यक्रम के बाद रात्रि में आयोजित बार बलाओ के नृत्य कार्यक्रम में ग्रामसभा केवलपुर के सेक्रेटरी जनार्दन विश्वकर्मा व ब्लॉक नवाबगंज के एपीओ विकास राव भी बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नज़र आये। पद की गरिमा को भूल कर बार बालाओं के साथ ठुमके लागाते हुए इज़्ज़त की खूब धज्जिया उड़ाई।

सोमवार को हुए इस कार्यक्रम मे भोजन के साथ मनोरंजन के लिए नर्तकियां भी बुलाई गईं थीं। भोजन के बाद जैसे ही नर्तकियों का कार्यक्रम शुरू हुआ तो सेक्रेटरी व एपीओ अपने आप को रोक नहीं पाए और अपनी मर्यादा को भूलकर जमकर धमाल मचाया।
उन्होंने नर्तकियों के साथ न सिर्फ जमकर ठुमके लगाए बल्कि उन पर हजारों रुपए भी लूटा दिए।
अब देखना ये है कि इस शर्मशार करने वाली कृत्य पर संबंधित विभाग क्या कारवाही करता है। *संज्ञान में आने पर करेंगे विधिक कार्यवाही-खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज इस घटना के सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज तेजवन्त सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी अभी मुझे नही है अगर बार बालाओं के साथ नृत्य किया है तो ये बहुत गलत बात है मामला संज्ञान में आने पर मैं विधिक कार्यवाही करूँगा।

रिपोर्ट :- रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *