अवैध असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

bookdhara
By
1 Min Read

रूपईडीहा(बहराइच)। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चर्दा से एक तमंचा दो कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में रूपईडीहा पुलिस ने कामयाबी हासिल की है । प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गश्त के लिए गठित टीम उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह हमराही हेड कांस्टेबल जयराम कुशवाहा ,कांस्टेबल प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ,कांस्टेबल सतीश कुमार यादव,कांस्टेबल कृष्ण कुमार चौधरी मय राजकीय वाहन के रात्रिगश्त तलाश वाछित अभियुक्त चेकिंग ड्यूटी में सीएचसी चर्दा की बाऊंड्री वाल के पास से एक अभियुक्त सुल्तान उर्फ भुनेश्वर पुत्र शब्बीर निवासी लखैहिया थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के पास से 1 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 2 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है । उपरोक्त अभियुक्त के खिलाफ थाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में सम्बंधित माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।

रिपोर्ट :- रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *