गांजा तस्कर का साथी आया पुलिस के शिकंजे में

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़ राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों को पगारी बंगला एनएच 12 पर गांजा ले जाते हुए पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूछताछ पर उनके अन्य साथियों के साथ गांजा का परिवहन करना व संलिप्तता बताने पर उनके साथियों को पकड़ने हेतु, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए|

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआर दंडोतिया, एवं एसडीओपी भारतेंदु शर्मा, के मार्गदर्शन में थाना मलावर से टीम तैयार कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अजमेर राजस्थान रवाना करने पर टीम प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, ए एस आई आसाराम भललावी, प्रधान आरक्षक मनोहर शर्मा, आरक्षक मुकेश पवैया, द्वारा अजमेर राजस्थान पहुंचकर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथी जगदीश उर्फ मोहनलाल पिता सूरजमल रेगर, उम्र 42 साल निवासी तोपदड़ा अजमेर जिला अजमेर राजस्थान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया|
माननीय न्यायालय से उक्त आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर उसके अन्य साथियों एवं गांजे की तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है|
आपको बता दें कि उक्त कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, सउनि आसाराम भललावी, प्रधान आरक्षक मनोहर शर्मा, आरक्षक मुकेश पवैया, सहित साइबर सेल से आर. 252 शशांक, व आर. रवि कुशवाहा, की सराहनीय भूमिका रही|
रिपोर्ट-कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *