संलग्न पूछताछ के बाद पीआर शुदा वाहन चोर से जप्त की पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिल

bookdhara
By
1 Min Read

राजगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ एस आर दंडोतिया, एवं एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी, के मार्गदर्शन में थाना खिलचीपुर की पुलिस टीम द्वारा पीआर शुदा आरोपी मिथुन पिता गोपाल कंजर, निवासी दयाखेड़ी से निरंतर संलग्न पूछताछ के बाद थाना खिलचीपुर के अपराध क्रमांक 409/20 धारा 379 भादवी में चोरी गई हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 39 एमआर 5292 जिसकी कीमत 30 हजार को जप्त किया गया, तथा चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की गई

आपको बता दें कि इस प्रकार थाना खिलचीपुर की पुलिस टीम ने आरोपी मिथुन कंजर से कुल एक लाख सत्तर हजार रुपए की कीमत की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता अर्जित की है| आरोपी को आज दिनांक को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया|
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश गौड़, उनि देशराज सिंह,सउनि अशोक कुमार भगत, आर. 268 मोइन अंसारी, आर. 780 पवन कटारे, आर. 817 देवेंद्र रघुवंशी, एवं आर. 395 महेश कुमार, की सराहनीय भूमिका रही|
रिपोर्ट-कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *