कलेक्टर ने सी.एस.आर. स्वास्थ्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ : बीते दिन बुधवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, ने स्वास्थ्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान उन्होंने आफिस में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण स्वच्छता फाइलों का रख-रखाव अधिकारी, कर्मचारी, की उपस्थिति और कार्य आदि की जानकारी ली|
कलेक्टर ने सी.एम.एच.ओ.डॉ. एस.यदु, को कार्यालय मैं कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर करने हेतु पाबंद करने जरूरत के मुताबिक स्टॉफ रखकर अन्य स्टॉफ को कार्य पर अन्यंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए|

आपको बता दें कि कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान राज्य बीमारी सहायता का कार्य देख रहे बाबू यूनुस कुरैशी, से फाइलों के संबंध में जानकारी ली|
यूनुस खान जब कम्प्यूटर मैं फाइलों की सूची खोज रहे थे उतने समय में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, को खिड़की पर पान गुटखा थूकने की गंदगी दिखी, कलेक्टर ने पूछा की आप दोनों बाबुओं मैं से पान कौन खाता है|

जब बाबू ने बताया कि वही गुटखा खाते हैं|
तो कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए सी.एम.एच.ओ. से रशीद कट्टा मंगवाया और कुरेशी की 200 रुपए जुर्माना की रसीद कटवाई|
आपको बता दें कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, ने कहा कि सभी का फर्ज है कि अपने आसपास स्वच्छता रखें यह उनकी जिम्मेदारी है| आपको यह भी बता दें कि कलेक्टर ने विजय लक्ष्मी चौहान, को दो वर्ष रिटायमेंट के बाद की पेंशन ना मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया उन्होंने पेंशन शाखा से फाइल मगाकर देखी|

कलेक्टर ने ट्रेजरी आफिसर से बात कर पेंशन प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए| कलेक्टर ने कार्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया|

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *