‘चीन और पाकिस्तान में जाकर रहें फारूक-महबूबा’

bookdhara
By
1 Min Read

जम्मू। गुपकार गैंग के नाम पर लगातार देशद्रोही बयान दे रहे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने जमकर निशाना साधा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार नेकहा कि ये दोनों चीन और पाकिस्तान जाकर रहें।

आरएसएस मुस्लिम मंच के समारोह शामिल होने के लिए जम्मू आये इंद्रेश ने कहा कि बेहतर होता यदि वे लोग (फारूक तथा महबूबा) भारत तथा कश्मीर छोड़कर जहां जाहे जाकर रहें। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।

ALSO READ : कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद संबंधी कानून में बदलाव का किया विरोध

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जा को समाप्त किये जाने के समय जब केंद्र सरकार ने महबूबा तथा अब्दुल्ला को हिरासत में लिया था, तो प्रदेश में शांति थी। उन्होंने कांग्रेस के गुप्कार घोषणा पत्र में शामिल होने के मुद्दे पर कहा, “यह दर्शाता है कि पार्टी देश की एकता तथा अखंडता के साथ खड़ी नहीं है। ”

वार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *