आदिवासी समाज ने मनाई शहीद जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती

bookdhara
By
1 Min Read

राजगढ़ :: नगर छापीहेड़ा में बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती मनाई गई| आदिवासी समाजजन ने जननायक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित किया| प्रसाद वितरित किया गया| ठाकुर बलवीर सिंह चौहान, ने बताया बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को रांची के उलीहातू गांव में हुआ था, उन्होंने ब्रिटिश शासन के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी|
किसानों की जमीनों को अंग्रेजों से मुक्त करा कर भूमि का स्वामित्व दिलवाया, लगान माफ कराया, किसानों के हित में काम किया| उनके इसी बलिदान को याद कर जयंती मनाई जाती है|

इस अवसर पर रामचंद्र चौहान, माधुलाल चोहान, रामबाबू चौहान, रमेश चौहान, अंबाराम चौहान, मुकेश चौहान, सागर चौहान, अमन चौहान, पंकज भिलाला, दु्प चौहान, सहित मातृशक्ति बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे|

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *