सूचना देने के बाद भी सटोरियो को नही पकड़ पाई पुलिस

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़ :: माचलपुर पत्रकार के द्वारा एड्रेस ओर लोकेशन सेंड करने के कई घंटों बाद भी पुलिस सटोरियो पर काबू नही कर पाई। क्यो कि अंदरूनी सूत्रों के पहले से ही सटोरियों को अवगत करा दिया था। जिसके चलते सटोरियों रफूचक्कर हो गए। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश प्रेस मीडिया प्रशासन में लगातार चल रही थी।

सारे अधिकारी इन सूचनाओं के प्रसार को देख रहे थे लेकिन फिर भी प्रशासन के द्वारा तुरंत कोई कार्यवाही नहीं की गई जब सारे सटोरिए रफूचक्कर हो गए तब प्रशासन वहां पहुंचा और लेट पहुंचने की वजह से प्रशासन के हाथ कुछ ना लग सका इसके पहले भी कई पत्रकारों ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई इसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी इसकी शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों ने खानापूर्ति कर पत्रकार को ही दोषी साबित कर दिया सोचने वाली बात यह है कि इतने बड़े लेवल पर सट्टा चलने के बावजूद भी प्रशासन चुप्पी बांधे बैठा है आचार संहिता चलते हुए भी कई इनामी बदमाशों को पकड़ा ना जाने कितनी शराब को इन्होंने पकड़ा लेकिन सटोरियों पर कार्यवाही करने में नाकाम रही जबकि इन्हें सूचना दे दी थी।

इसके बाद जिला अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जुआ लोकेशन की जानकारी थाना माचलपुर को दी गई इसके बावजूद भी पुलिस 2:30 घंटे बाद पहुंची जिससे उनके हाथ कुछ नहीं लग पाया अतः उक्त घटना क्रम में प्रथम दृष्टा या निरीक्षक थाना प्रभारी प्रकाश पटेल को तत्काल प्रभाव से जिला अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया

रिपोर्ट : होकम मालवीय

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *