धारदार हथियार से की गई युवक की हत्या

bookdhara
By
1 Min Read

रायपुर :- एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे स्टेशन के बाहर आज सुबह सड़क पर पड़ा मिला। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जीआरपी और आरपीएफ थाने के पास गुरुद्वारे के सामने मंगलवार सुबह सड़क पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। आशंका जताई जा रही है, कि धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या की गई है। सड़क पर खून फैला था। यह भी आशंका है कि देर रात ही युवक को मार दिया गया। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है। इसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी। शव की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट : प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *