महिला को दहेज़ की वजह से तीन तलाख दे कर घर से निकाला

bookdhara
By
2 Min Read

रामपुर :- यूपी के रामपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया। पत्नी ने पति समेत चार के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामपुर थाना भोट क्षेत्र के गांव इन्ड्रा निवासी नन्हें की पुत्री नजमा की शादी 6 महीने पहले मुरादाबाद के भोजपुर में हुई थी। नजमा के पिता ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। उन्होंने बाइक और दो लाख नगदी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। कई बार मारपीट और हिंसा की गई। मायके वालों ने पंचायत के जरिए भी मामला निपटाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने और दहेज की मांग पर अड़े रहे।

आखिरकार पति ने तीन तलाकर देकर नजमा को घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई और घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पुलिस अफसरों से मिली और कार्रवाई की मांग की। महिला थाने में पति फिरोज समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट :- शानू खान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *