सड़क किनारे बिक रहा था मादक पदार्थ, महिला गिरफ्तार

bookdhara
By
1 Min Read

कानपुर। काकादेव में सड़क किनारे एक महिला का मादक पदार्थ बेचते हुए वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी। थोड़ी ही देर मे महिला और एक युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला द्वारा गांजा बेचे जाने का कैप्शन भी था।

डीसीपी सेंट्रल ने मामले को संज्ञान लिया तो काकादेव और स्वरूप नगर पुलिस हरकत में आ गयी। महिला को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस के एक अफसर की माने तो महिला वीडियो में युवक को कुछ देते हुए दिख रही है लेकिन वह गांजा है या कुछ ये कन्फर्म नहीं हुआ है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *