शादी का झांसा देकर युवती से किया अनाचार अलग-अलग दो मामले दर्ज

bookdhara
By
1 Min Read

रायपुर :- पहली घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। यहां एक 23 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने वाला आरोपी पंकज कुमार साहू पिता रजनीश द्वारा उसे शादी का प्रलोभन देकर उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ अनाचार किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।

इसी प्रकार दूसरी घटना में भी आरोपी छत्रपाल कामड़े ने 25 वर्षीय युवती को शादी का प्रलोभन देकर पहले उसके साथ अनाचार किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। यह घटना दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *