आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

bookdhara
By
1 Min Read

सम्भल :- थाना धनारी के आगरा मुरादाबाद हाईवे पर कस्बा भकरौली पेट्रोल पंप के समाने दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिनेश पुत्र झंडु सिंह निवासी वगडैर ,सुलेमान पुत्र अनवर, निजाकत पुत्र मुन्याली निवासी कल्हा दोनों बाईक सवार थाना धनारी क्षेत्र के रहने वाले है। वहीं सामने से दूसरी बाइक पर दिनेश पुत्र झाडू सिहं भकरोली पेट्रोल पंप दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।

बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।कस्बा भकरोली लोगों ने आनन-फानन में थाना प्रभारी धनारी धीरेंद्र सिंह गांगवार को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भेज दिया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले आई।तीनों लोगों की बहुत गम्भीर हालत बताई जा रही है।

रिपोर्ट सीताराम कुशवाहा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *