हनुमान जी की मूर्ति से छेड़छाड़ करने वाला निकला विक्षिप्त ,पुलिस ने किया गिरफ्तार

bookdhara
By
1 Min Read

झाबुआ :- सर्किट हाउस स्थित हनुमान जी के मंदिर में जब सुबह भक्त लोग दर्शन करने के लिए। आये तब उनके द्वारा देखा गया कि मूर्ति की आंखें निकाल ली गई है अचानक यह खबर पूरे शहर में फैल गई। झाबुआ सर्व हिंदू संगठन के सदस्य भी वहां पर आए। एवं नाराजगी जताई एवं एस डी एम झाबुआ को ज्ञापन भी प्रेषित किया एवं नारेबाजी की गई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया और महज चंद घंटों में ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी को गिरफ्तार किया।

जिसमें एक विक्षिप्त इंसान दिखाई दिया जिसके कपड़ों पर एवं हाथों में सिंदूर लगा हुआ पाया अपराधी का नाम तेरसिंह पिता नूरा निवासी पिपलिया पारा रोड के नाम से शिनाख्त हुई पुलिस ने हिरासत मैं लेकरअपराधी से पूछताछ की तब पता चला की सज्जन सिंह काका जो कि सर्किट हाउस में नौकरी करते थे का भतीजा निकला वर्तमान में सज्जन सिंह काका रिटायर हो चुके हैं लेकिन तेरसिह का विक्षिप्त दिमाग होने से उसका वहां आना जाना था पुलिस द्वारा अपनी तत्परता से मामले का सुलझा लेने से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

रिपोर्ट : सलीम हुसैन

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *