कोरोना महामारी के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार होगी टेस्ट सीरीज

bookdhara
By
2 Min Read

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के एडिलेड में होने वाले पहले मैच के आयोजन पर संशय को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया(सीए) ने स्पष्ट किया कि पहला टेस्ट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हाल ही में कोविड-19 महामारी में नवीनतम मामलों के बढ़ने के बाद सोमवार को कप्तान टिम पेन सहित ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों को क्वारंटी में जाना पड़ा।

साउथ ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को कोविड-19 के नए मामलों का आंकड़ा पेश किया जिसमें सोमवार तक यह आंकड़ा 17 तक पहुंच गया। इसी बीच सीए ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ALSO READ : अपने 200वें मैच में हारे ‘कैप्टन कूल’

सीए की प्रवक्ता ने ‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘‘हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में ही है और दो सप्ताह का क्वारनटीन पीरियड निकाल रही है।’’

उन्होंने कहा कि एडिलेड ओवल में अगले महीने टेस्ट सीरीज के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के आयोजन पर संदेह जताने का कोई कारण नहीं है।

ऑस्ट्रेलियन मीडिया के मुताबिक क्रिकेट बोर्ड संक्रमण के नतीजों पर नजर रख रहा है और उसके अधिकारी एडिलेड में नीतियां बनाने वाले लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

तस्मानिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दक्षिण आस्ट्रेलिया से आने वाले लोगों को नौ नवंबर से ही क्वारेंटीन में रखा है। इसके कारण कप्तान टिम पेन, मैथ्यू वेड और तस्मानिया टीम के उनके साथी क्वारेंटीन में रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि तस्मानिया ने दक्षिण आस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड मैचों का शुरुआती मैच खेला था।

क्रिकेट तस्मानिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तस्मानिया टाइगर्स शेफील्ड शील्ड टीम क्वारेंटीन में है और हमें स्वास्थ्य अधिकारियों से परामर्श का इंतजार है। खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना की जांच आज होगी।’’

वार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *