रूस में आतंकी हमला, 60 की मौत, सभी कार्यक्रम हुए रद्द

bookdhara
By
3 Min Read

बीते करीब 2 साल से चल रहे रूस युक्रेन युद्ध के बीच शुक्रवार की देर शाम रूस में भीषण आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक इस हमले में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की खबर है।

यह हमला और अधिक महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योकि हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन फिर से चुन कर सत्ता में आये है। यह हमला रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में हुआ था। रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर एक बयान में यह जानकारी दी।

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस आतंकी हमले में 60 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने किया हमला

रशियन मीडिया के मुताबिक इस हमले के पीछे दुनिया के खतरनाक आतंकी संगठनों में से एक ISIS के आतंकियों का हाथ है। 6000 दर्शकों की क्षमता वाले क्रोकस सिटी हॉल में जब कार्यक्रम चल रहा था, ऐसे में हथियार बंद इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने घुस कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस ​हमने का जर्मनी, अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देशों ने विरोध प्रकट किया है। साथ ही इस हमले के लिए युक्रेन ने भी अपनी संलिप्तता से इंकार किया है।

हमले के बाद रद्द किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम

मॉस्को के क्रोकस सिटी में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद, रूसी संस्कृति मंत्रालय ने शनिवार को आने वाले दिनों में संघीय सांस्कृतिक संस्थानों में सभी सामूहिक और मनोरंजन कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की। मंत्रालय की प्रेस सेवा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया कि संघीय सांस्कृतिक संस्थानों में आने वाले दिनों के लिए सामूहिक और मनोरंजन कार्यक्रमों रद्द कर दिए गए हैं। मंत्रालय ने क्रोकस सिटी हॉल में मारे गए लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

गौरतलब है कि यह हमला मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में क्रोकस सिटी हॉल के हुआ था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस हमले में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *