बंगाल पर टूटा आसमानी कहर, 4 की मौत सौकड़ों घायल

bookdhara
By
2 Min Read

पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले में आये भीषण चक्रवाती तूफान से सैेकड़ों परिवार बर्बाद हो गये। तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण बड़ी संख्या में पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे 4 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने अयी है। इस चक्रवात से घरों के साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। जलपाईगुड़ी पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक 4 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ममता बनर्जी ने जताया शोक, मुआवजे का किया एलान

चक्रवात के बाद हुई तबाही का जायजा लेने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार की रात को ही जलपाईगुड़ी के लिए निकलेंगी। इस तबाही पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है।

ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी-मयनागुड़ी इलाके में भारी बारिश और तूफान के चलते हुए नुकसान के बारे में सुनकर दुखी हूं। कई लोगों की जान चली गई है। कई लोग घायल हुए हैं। घरों को नुकसान पहुंचा है। पेड़-पौधे उखड़ गए हैं। बिजली के पोल गिर गए हैं। उन्होंने कहा है कि मृतकों के निकट परिजनों और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *