पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

bookdhara
By
2 Min Read

देश के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को शहीद दिवस के मौके पर प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में शहीद परेड के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर जिला दंडाधिकारी नीरज सिंह द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया, कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया सहित समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जिला राजगढ़ एवं कार्यालय के अनुसूची बेरल सहित जिला बल के जवान मौजूद रहे।

शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा

आयोजित कार्यक्रम में अमर जवान स्मारक पर माल्यार्पण कर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई वही शोक परेड के माध्यम से गन बैरल सहित परेड लाइन पर मौजूद जवानों द्वारा शहीदों की शहादत को याद रखते हुए अपना सिर झुका कर श्रद्धा सुमन अर्पण किये गए।
शोक परेड उपरांत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शहीद स्वर्गीय अमृतलाल भिलाला, शहीद स्वर्गीय नरेंद्र सिंह उमठ, एवं स्वर्गीय रवि चौधरी के परिजनों का सम्मान किया गया इस दौरान जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। तदोपरांत शहीद स्वर्गीय ललित रावत के घर ब्यावरा पहुंच कर उनके परिजनों से भेंट कर शहीद स्वर्गीय ललित रावत के छाया चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

        
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *