रतलाम: दिवाली की रात बुझ गये 4 ‘दीये’

bookdhara
By
2 Min Read

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दिवाली की रात हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 35 वर्षीय पंकज, 19 वर्षीय विक्रम धनुका, 28 वर्षीय राहुल और 24 वर्षीय अजय शनिवार रात एक बाइक पर सवार होकर ग्राम बांगरोद से धमोत्तर जा रहे थे। तभी बांगरोद स्थित गौशाला के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे पंकज और विक्रम की मौत हो गई। राहुल और अजय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया, जहाँ राहुल ने भी दम तोड़ दिया। अजय की हालत गंभीर होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार 21 वर्षीय दीपक प्रजापत की भी मौत हो गई और उसका साथी 20 वर्षीय जीवन गम्भीर रूप से घायल है।

दिवाली के लिए खादी ग्रामोद्योग ने लांच किया मलमल का फेस मास्क

दूसरी दुर्घटना सैलाना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। सैलाना थाने के दिवेल-खोखरा मार्ग पर शनिवार शाम बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर सवार 60 वर्षीय रमेशचंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर इंदौर भेजा जा रहा था, तभी उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *