राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने आंदोलन की दी चेतावनी

bookdhara
By
3 Min Read

सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम, राज्य सरकार के खिलाफ बेरोजगार हस्ताक्षर अभियान चलाने की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना की बजाए तानाशाही कर रहे हैं जबकि मंत्री लापरवाह है। पहले वह मुख्यमंत्री को अधिकारियों की तानाशाही और मंत्रियों की लापरवाही की शिकायत करेंगे और बेरोजगारों को न्याय नहीं मिलता है तो 4 नवंबर को प्रदेश स्तरीय मीटिंग में आंदोलन की घोषणा की जाएगी। यादव ने राज्य सरकार के खिलाफ बेरोजगार हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस सरकार का विरोध करने की चेतावनी दी।

यह है महासंघ की मांगें

नर्सिंग भर्ती 2013 जल्द से जल्द पूरी की जाए
पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013 जल्द से जल्द पूरी की जाए
रीट शिक्षक भर्ती 2020 की विज्ञप्ति परीक्षा तिथि जल्द से जल्द जारी की जाए
रीट शिक्षक भर्ती 2018 एलडीसी भर्ती 2018 की एक और सूची जल्द से जल्द जारी करके मुख्यमंत्री द्वारा 3 सितंबर को की गई घोषणा को जल्द से जल्द पूरी की जाए
प्रयोगशाला सहायक भर्ती चिकित्सा विभाग 1534 पदों पर जल्द से जल्द पूरी की जाए
वंचित 7000 हजार विद्यार्थी मित्रों को नियमित किया जाए
आयुर्वेद नर्सिंग भर्ती 2013, विद्यालय सहायक भर्ती सहित तमाम लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूरी की जाए
बाहरी राज्यों का कोटा खत्म किया जाए
कंप्यूटर शिक्षक भर्ती,नई स्कूल व्याख्याता,ग्रामसेवक,आरएएस भर्ती Junior Accountant , पंचायती राज भर्ती JEN ,
और ऊर्जा विभाग में 9000 पदों सहित अन्य विभागों की भर्तियों की विज्ञप्तिया जल्द से जल्द जारी की जाए
बेरोजगार आयोग बनाया जाए
बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए
रीट शिक्षक भर्ती 2016.17ए सूचना सहायक 2013 जूनियर अकाउंटेंट 2013
राजस्थान पुलिस 2018
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016.2018
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2013
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 प्रयोगशाला सहायक पीटीआई भर्ती 2018
सहित अन्य भर्तियों की एक और सूची जल्द से जल्द जारी की जाए Aen भर्ती 2018 ,स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018, लाइब्रेरियन सहित अन्य भर्तियों का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए।

रिपोर्ट : कपिल राणावत

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *