ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में हिन्दू चेतना मंच के अध्यक्ष ने थामा कमल का दामन

bookdhara
By
1 Min Read

राजगढ़। पिछले काफी दिनों से चल रही अफवाहों एवं असमंजस की स्थिति को विराम देते हुए हिन्दू चेतना के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सरावत ने ब्यावरा पहुंचकर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। सरावत अपने कईं समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने सरावत का अभिनंदन करते हुए उन्हें पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराया। सरावत के साथ ही 700 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देष के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे संजय शर्मा सहित रुद्रेष्वर महाकाल समिति के अध्यक्ष सोनू टेलर ने भी विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और प्रण लिया है कि हम पार्टी की मर्यादा और मान सम्मान पर कभी आंच नहीं आने देंगे सेवा भाव स्वरूप हमेशा तत्पर रहेंगे। 

रिपोर्ट :- ठाकुर हरपाल सिंह परमार

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *