पुलिस टीम ने जप्त की अस्सी लीटर कच्ची शराब

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़ :- जिला राजगढ़ में आगामी विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब धरपकड़ हेतु जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है, वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया एवं एसडीओपी राजगढ़ अंतर सिंह जमरा, के मार्गदर्शन में थाना छापीहेड़ा की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाथ भट्टी की 80 लीटर कच्ची शराब जप्त की है|

बीते दिन गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है, तत्कालीन घटनाक्रम अवैध शराब की बिक्री को लेकर उज्जैन घटित हुआ है, जिसके चलते पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण रखने हेतु समस्त मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों को इस और विशेष ध्यान देकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं|
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी छापीहेड़ा उप निरीक्षक राकेश दामले, एवं उनकी पुलिस टीम को अवैध शराब की सूचना मिलने पर उनकी टीम ने मुखबिर के बताए स्थान लाल माता कंजर डेरा, छापीहेड़ा में दबिश देकर आरोपी बिहारी पिता शैतान सिंह कंजर, निवासी कंजर डेरा छापीहेड़ा को मौके पर गिरफ्तार किया उक्त आरोपी अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब को बेचने की नियत से अपने पास रखा हुआ था मौके पर आरोपी से 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत आठ हजार रुपए की विधिवत जप्त की गई, वहीं आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना छापीहेड़ा में अपराध क्रमांक 215/2020 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया|

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश दामले, प्रधान आरक्षक 01 दिलीप राय, आरक्षक 777 पीयूष गुप्ता, आरक्षक 541 शिव सिंह दांगी, एवं आरक्षक 690 कमल मेहर, की सराहनीय भूमिका रही|

रिपोर्ट :- कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *