विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

bookdhara
By
3 Min Read

मध्य प्रदेश (बोड़ा) जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, द्वारा अवैध गोरख धंधे करने वालों पर लगाम लगाने प्रयास तेज करते हुए धरपकड़ की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया, के मार्गदर्शन में जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है| आपको बता दें कि थाना बोड़ा क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ट्रांसफार्मर डिपी से तेल चुराने वाली एक गैंग का खुलासा करते हुए, बोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे, एवं उनकी टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन सहित तेल जब्त करने में सफलता अर्जित की है|

आपको बता दें कि ग्राम नुन्याहेडी के फरियादी मोहन पिता बद्रीलाल लाल यादव ने बीते दिनों अपने खेत पर लगी विद्युत ट्रांसफार्मर डीपी से अज्ञात चोरों द्वारा तेल चुराकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की थी| आपको बता दें कि फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोड़ा मैं अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराएं पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|
आपको बता दें कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अज्ञात चोरों की तत्परता से पतारसी की कोशिश करते मुखबीर मामूर कीये एवं संदिग्ध चोर गिरफ्तार किए गए जिनसे कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने ग्राम नुन्याहेडी मैं लगी ट्रांसफार्मर डीपी से तेज चुराना स्वीकार किया है|

पुलिस टीम ने कड़े प्रयास कर आरोपी पुखराज पिता रमेश चंद्र खाती, निवासी (कुरावर) ओमप्रकाश पिता रामप्रसाद मालवीय, उम्र 32 साल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना काली पीपल (जिला शाजापुर) रामस्वरूप पिता घिसी अहिरवार, उम्र 30 साल निवासी माना थाना (कुरावर) को गिरफ्तार किया एवं एक आरोपी दुर्गा भील, निवासी ग्राम निपानियागढी अभी तक फरार है फरार आरोपी की तलाश की जा रही है’ उक्त तीनों आरोपियों से चोरी किया हुआ 400 लीटर डीपी का तेल एक बोलेरो वाहन कुल मशरुका कीमत 540,000 रुपए का जब्त किया गया वही आरोपियों को माननीय न्यायालय नरसिंहगढ़ पेश किया गया|

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे, उप निरीक्षक प्रवीण जाट, प्रधान आरक्षक राम खिलाबन जाट, आरक्षक 642 रामनारायण जटिया, आरक्षक 799 श्याम, एवं आरक्षक वीरेंद्र रावत, की महत्वपूर्ण भूमिका रही|
रिपोर्ट-कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *