फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

bookdhara
By
2 Min Read

राजगढ़ (मध्य प्रदेश): जिला राजगढ़ में फरार/ स्थाई वारंटीओं/ आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले के ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, द्वारा समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं| गौरतलब है कि थाना कुरावर की पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया, एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ भारतेंदु शर्मा, के मार्गदर्शन मैं स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हैतू चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की है|

गौरतलब है कि दिनांक 22/6/2020 को फरियादी पवन पिता कैलाशसिंगी, निवासी मेन रोड कुरावर की रिपोर्ट पर आरोपीगण (1) मुकेश मीणा (2) रामचरण मीणा (3) बबलू मीणा ,तीनों आरोपियों के विरुद्ध लाठी, पर्सी, कुल्हाड़ी, से मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना कुरावर में अपराध क्रमांक 174/20 धारा 307 भादवी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया था|
प्रकरण के दो आरोपी रामचरण, एवं बबलू, पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किए गए थे|
परंतु प्रकरण का शेष एक आरोपी मुकेश, घटना दिनांक से लगातार फरार रहकर अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा था|
गौरतलब है कि फरार आरोपी की पतारसी कर वारंटी को आखिरकार दिनांक 23/11/2020 को जिला छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है| जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है| आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना कुरावर की टीम जिसमें थाना प्रभारी रामनरेश राठौर,सउनि मेहरवान सिंह मेचन,
आरक्षक संदीप विश्वकर्मा, एवं अनिल परमार, की सराहनीय भूमिका रही है|

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *