अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

bookdhara
By
3 Min Read

राजगढ़(मध्य प्रदेश):- आगामी उपचुनावो के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है| अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ शिवराम दंडोतिया, एवं एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी, के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरापुर उनि रमाकांत उपाध्याय, एवं उनकी टीम द्वारा अभियान के तहत मादक पदार्थ संबंधी अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी कार्यवाही की गई है|

आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को उनि मंगलसिंह राठौर, को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर बेचने की फिराक में यात्री प्रतिक्षालय खुमानपुरा नयागांव में बैठा है। सूचना पर तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु मय हमराह फोर्स के थाने से रवाना होकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु यात्री प्रतीक्षालय के पास ग्राम खुमानपुरा नयागांव पहुंचे, वहां जाकर देखा तो यात्री प्रतीक्षालय मैं मुखबिर के बताएं हुलिये का एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया,
आपको बता दें कि उस व्यक्ति के दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक का झोला था, जैसे ही उस व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखा तो वहां से भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स व पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, आपको बता दें कि पकड़ने के बाद उस व्यक्ति से नाम पता पूछा गया, उस व्यक्ति ने अपना नाम प्रभुलाल पिता किशोर तंवर उम्र 65 साल निवासी ग्राम नयागांव बोरबंद थाना भालता जिला झालावाड़ राजस्थान का होना बताया|
आपको बता दें कि संदेही प्रभु लाल व उसके हाथ में लिए प्लास्टिक के झोले कि तलाशी लेने पर प्लास्टिक के झोले में गहरा काला भूरे रंग का चिपचिपा मादक पदार्थ अफीम होना पाया गया|

आरोपी प्रभुलाल के कब्जे से कुल वजन 500 ग्राम कीमत करीबन 65,000 रुपए का मादक पदार्थ अफीम विधिवत जप्त किया गया, आरोपी प्रभुलाल का कृत्य धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है| उक्त सफल कार्यवाही में एसएचओ उनि रमाकांत उपाध्याय, उनि मंगलसिंह राठौर, उनि जितेंद्र अजनारे, आरक्षक 342 फतेहसिंह, आरक्षक 900 विष्णु जाट, आरक्षक 163 कमल सिंह, म.आरक्षक 911 प्रिया, आरक्षक 138 महेंद्र यादव, आरक्षक 237 गणेश, आरक्षक 555 महेंद्र, की विशेष भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है|

रिपोर्ट : कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *