भारत नेपाल बॉर्डर पर नेपाल द्वारा डॉग स्क़वाएड तैनात किया

bookdhara
By
1 Min Read

बहराइच :- भारतीय नेपाल सीमा सील होने के बावजूद स्मैक,चरस,सराब,इत्यादि की तस्करी थमने का नाम नही ले रही है।रविवार को ही 1 युवती व 1 युवक को रुपईडीहा से स्मैक ले जाते हुए नेपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।आये दिन नेपाली क्षेत्र में दोनो ओर के सुरक्षा बलों को धता बता कर स्मैक तस्कर सफल होते जा रहें हैं।

इसी समस्या को लेकर कस्बे से सटे नेपाली थाना जमुनहा पर रविवार अपराह्न एस पी बाँके ओम बहादुर राणा , इंस्पेक्टर सूरज खत्री सहित सिपाहियों के साथ डॉग स्क्वायड लव व अलेक्स के साथ पहुँच गए।भारत से नेपाल लौटने वाले नेपाली कामगारों व नेपाली नागरिकों की सूंघ कर जाँच करते देखे गए।

एस पी बाँके ने बताया कि हमने नेपालगंज कस्टम के सामान व व्यक्तियों की जाँच भी डॉग स्क्वायड से कराई ।त्योहार के मौके पर इंडो नेपाल के बॉर्डर पर सरप्राइज जाँच की जा रही है।उन्होंने ये कहा की त्योहारों तक इसी तरह राजमार्ग व अन्य संभावित स्थानों पर आकस्मिक जाँच की जाएगी ।

और बार्डर पर कड़ी निगरानी के साथ साथ अराजकतत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

रिपोर्टर रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *