मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत

bookdhara
By
2 Min Read

बांदा : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से सामने आ रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। वो अपने जेल बैरक में ही बेहोशी की हालत में मिले थे। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन पहले तक अंसारी ने दावा किया था कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश हो सकती है।

उस बीच फिर तबीयत बिगड़ी है और पास के ही मेडिकल कॉलेज में मुख्तार को भर्ती करवा दिया गया। जहां पर उनकी हालत नाज़ुक हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्तार अंसारी को जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल देख रहा था। पिछले कुछ दिनों से माफिया डॉन की हालत गंभीर चल रही थी।

बुधवार देर रात भी अचानक से अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और तब मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा था। इसके बाद जानकारी मिली है कि मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है।

कानपुर में पुलिस फ़ोर्स तैनात

मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबियत को लेकर कानपुर शहर पुलिस की सतर्कता बढ़ी।

सभी स्मवेदनशील बिंदुनों पर फ़ोर्स तैनात
जगह जगह फोर्स कर रही ग़स्त।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने दिये निर्देश।
पैरामिलीट्री फ़ोर्स भी की गई तैनाथ।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *