निजी वाहनों के आवागमन पर रोक की वजह से भारत नेपाल के नागरिको में रोष

bookdhara
By
2 Min Read

लाखो की संख्या में नेपाली कामगार भारत चले गए यही हॉल भारत की ओर से नेपाल जाने वालों का है।दोनो ही ओर के सुरक्षा कर्मी आइ डी देख कर लोगो को आने जाने दे रहें हैं।दोनो ओर लोगो की लंबी लंबी कतारें लग जाती हैं।भारतीय क्षेत्र में एस एस बी नेपाल जाने वालों को आइ डी देख कर जाने की इजाजत दे देती है।इसी प्रकार कस्बे से सटे नेपाली थाना जमुनहा में भी यही क्रम सुबह से शाम तक जारी रहता है।भारतीय किसान परिषद ब्लॉक नवाबगंज के अध्यक्ष शिव पूजन सिंह ने कहा कि कोरोना व्यक्तियों से फैलता है न कि वाहनों से।दोनो ओर के सुरक्षा कर्मी दो पहियां व चार पहियां वाहनों को अपने ही इलाके में रोक लेते है वाहन स्वामी रुपईडीहा व नेपालगंज पैदल ही आवागमन कर रहें हैं।यह प्रक्रिया अपने आप मे ही हास्यास्पद है।

लोग आ जा रहें हैं वाहन रोके जा रहें हैं।जिससे दोनों ओर के नागरिकों को भारी तकलीफें उठानी पड़ रही है।महिलाएं व छोटे छोटे बच्चे पैदल डेढ से दो किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं।इसी का लाभ लेने हेतु जमुनहा पर नेपाली वाहनों का स्टैंड बन गया है। यहां बाकायदा वसूली भी हो रही है।रुपईडीहा व नेपालगंज के लोगो ने दोनों ओर के सुरक्षातंत्र से वाहनों के आवागमन की सुविधा देने की मांग की है।

रिपोर्ट – रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *