चिंतन शिविर के जरिये भाजपा की काट तलाशेगी कांग्रेस

bookdhara
By
3 Min Read

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि पार्टी के सभी बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने को एकजुट हैं और इस बारे में रणनीति बनाने के लिए ‘चिंतन शिविर’ अयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने शनिवार को यहां अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है और यहां लोकतांत्रिक तरीके से सभी को बोलने की आजादी है इसलिए कई बड़े मुद्दों पर वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं लेकिन पार्टी को मज़बूत करने के लिए सभी नेता एकमत और एकजुट है।

Also Read: राहुल ने की पाक की तारीफ़, बताया भारत से बेहतर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समक्ष बड़ी चुनौती भाजपा की है और उससे निपटने के लिए पार्टी का एक ‘चिंतन शिविर’ आयोजित किए जाने की जरूरत है जिसमे इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
यह पूछने पर की ‘चिंतन शिविर’ कब आयोजित होगा सूत्रों ने बताया कि इस बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

राहुल फिर बन सकते हैं अध्यक्ष

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का यह विशाल परिवार इसके सब नेताओं का है और वरिष्ठ नेताओं का इसमें विशेष महत्व है। इन नेताओं में कई नेता उनके पिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मित्र रहे है और वह उन सबका स्वाभाविक रूप से बहुत सम्मान करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग भी की गई। पार्टी के बागी माने जाने वाले नेताओं ने भी राहुल गांधी से पार्टी की कमान संभालने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा वह उसका पालन करेंगे लेकिन फिलहाल पार्टी संगठन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है और नया अध्यक्ष कौन होगा यह सब चुनावी प्रक्रिया पर छोड़ दिया जाना चाहिए।

बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ही उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि शेखर, पी चिदंबरम, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पृथ्वी राज चव्हाण सहित कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

वार्ता

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *