दिग्गज कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा का निधन

bookdhara
By
2 Min Read

नयी दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मोतीलाल वोरा ने दिल्ली के फोर्टिंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह वर्ष 2000 से 2018 तक पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे। मोतीलाल वोरा का कल 20 दिसंबर को 93वां जन्मदिन था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण श्री वोरा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह उत्तरप्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अनुभवी संगठनकर्ता और प्रशासक बताया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने कहा कि श्री वोरा सच्चे कांग्रेसी और बेहतर इंसान थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। राहुल गांधी ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, “वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हमें उनकी कमी खलेगी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।”

Also Read: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 वर्ष की उम्र में निधन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह एक सौम्य एवं अनुभवी राजनेता के रूप में सभी दलों में सम्मान पाते थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने श्री वोरा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मोतीलाल वोरा को गांधी परिवार के बेहद करीबी माना जाता था। मोतीलाल वोरा वर्ष 1970 में कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 1972 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद 1977 और 1980 में भी विधायक चुने गए। मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसम्बर 1928 को हुआ।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *