भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाला पाकिस्तानी मछुआरा गिरफ़्तार

bookdhara
By
1 Min Read

भुज: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात में कच्छ ज़िले से लगे सर क्रीक इलाक़े से भारतीय इलाक़े में अवैध रूप से घुस आए एक पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ कर उसकी नौका को ज़ब्त किया है।

BSF के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शाहबंदर का निवासी ख़ालिद हुसैन (35) ख़राब मौसम का फ़ायदा उठा कर कल शाम लगभग छह बजे अपनी नौका के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया।
BSF की 108 वीं बटालियन के गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से मछली पकड़ने के उपकरण, डीज़ल आदि बरामद किया गया।

Also Read: सतर्क भारतीय जवानों ने विफल की पाकिस्तान की नापाक हरकत

पूरे इलाक़े की एहतियाती पड़ताल की जा रही है। अब तक कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। झींगा मछली और अन्य खाद्य समुद्री जीवों से भरे इस दलदली इलाक़े में पाकिस्तानी मछुआरे इन्हें अधिक प्रमाण में हासिल करने की लालच में चोरी छुपे घुस आते हैं। पहले भी कई बार उन्हें पकड़ा जा चुका है।

पाकिस्तान की सीमा से लगे इस क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सुरक्षा एजेंसियां विशेष चौकसी बरतती हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *