पति के नशे की आदत से तंग आकर महिला ने खुदकुशी

bookdhara
By
2 Min Read

रायपुर: भावना नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम महिला के मकान में दाखिल हुई तो कमरे में साड़ी के सहारे लटका शव मिला। महिला ने इसी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। कमरे में रखे बेड पर प्लास्टिक की कुर्सी रखी मिली। इसी पर चढ़कर महिला ने अपने लिए फंदा लगाया फिर इस पर झूल गई। 

नशे की लत से थी परेशान 

खम्हारडीह पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। कमरे की चीजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम प्रियंका सोनी है। 28 साल की प्रियंका की शादी दो साल पहले रवि से हुई थी। रवि शराब पीने का आदि था। दोनों के बीच इसी बात पर विवाद होता रहता था।  पुलिस जब महिला के कमरे में दाखिल हुई तो वो कुछ इसी हाल में थी।

पति के साथ रायगढ़ में रहते हुए प्रियंका किसी सरकारी डिपार्टमेंट में संविदा पर नौकरी किया करती थी। बीते दो महीनों से पति की हरकतों से तंग आने और आपसी विवाद बढ़ने की वजह से वो भावना नगर में अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की रात भी उसका फोन पर पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है

रायपुर से प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *