आबकारी विभाग ने कार्यवाही में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

bookdhara
By
2 Min Read

खरगोन(मध्य प्रदेश)। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के वृत खरगोन अ, ब एवं स के आबकारी दल द्वारा गत बुधवार को संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भीटे के नेतृत्व में ग्राम हतोला एवं असवारिया में अवैध मदिरा आसवन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

इस दौरान वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क, च के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही ग्राम हतोला निवासी कैलाश पिता बाबूलाल बास्कले के कब्जे से 65 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए गुरूवार को खरगोन न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से कुल 120 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की एवं 4 हजार किलोग्राम महुआ लहान मौके पर विधिवत सैंपल लेकर नष्ट किया गया। जब्त की सामग्रियों की किमत 2 लाख 17 हजार रूपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय एवं वृत खरगोन अ, ब एवं स के आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षको का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट : देवेन्द्र मोरे

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *