50 हजार पैसे का लालच दे कर बन गया 10 लाख रुपये लागत से पुलिया

bookdhara
By
3 Min Read

शहडोल – मामला जनपद पंचायत जयसिंह नगर के ग्राम पंचायत पतेरिया टोला बुधसार का है
50 हजार पैसे का लालच दे कर बन गया 10 लाख रुपये की पुलिया और सड़क पट्टे की जमीन पर नहीं दिया गया गरीब को पैसा और अधूरा पडा काम निकल गया पूरा पैसा

ग्राम पंचायत पतेरिया टोला में भ्रष्टाचार चरम पर जांच के नाम पर हो रही है खानापूर्ति

ग्राम पंचायत पतेरिया टोला में ठेकेदार जमुना जोगी सरपंच पुनीत पनिका और सचिव काशी सिंह द्वारा भ्रष्टाचार की नित नहीं इबारत लिखी जा रही है ताजा मामला ग्राम पंचायत पतेरिया टोला के बुधसार में राम सिह गोड के खेत पास बना पुलिया वा ग्रेबल रोड का है मामला जो कि 14 वे वित्त से बने पुलिया निर्माण से संबंधित है ठेकेदार जमुना जोगी | सरपंच पुनीत पनिका सचिव काशी सिंह एवं उपयंत्री के मिलीभगत से घटिया पुलिया निर्माण और जे सी बी मशीन के द्वारा कार्य जो कि मनरेगा के तहत कार्य होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ| सिर्फ दिखावा कर संपूर्ण राशि हड़प ली गई है घटिया पुलिया निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि पुलिया और रोड़ 10 लाख की लागत से बनाई गई पुलिया बनने के बाद ना तो मुरूम से फीलिंग की गई जिससे आए दिन दुर्घटना होने कि संभावना है|

जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने भी संबंधित सीएम हेल्पलाइन में और साइट इंनजिनियर से की लेकिन ठेकेदार जमुना जोगी के रसूख के आगे प्रशासन भी बौना नजर आ रहा है| जब इस संबंध में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक झा जी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश किया गया तो साहब ने फोन उठाना उचित नहीं समझे शायद कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं| साइड इंनजिनियर खान जी फोन फोन उठाए और आस्वासन दिए कि अभी कार्य पूरी नहीं हुआ है जब तक काम पूरा नहीं होगा मेरे द्वारा सीसी जारी नहीं किया जाएगा

अब देखना यह है कि काम कब तक चालू होता है

करीब 8 महीने पहले निर्माण कार्य किया गया था लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ है पैसा भी लगभग पूरा निकाल लिया गया है

रिपोर्ट :- अविनाश शर्मा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *