अशासकीय विद्यालय संगठन ब्लॉक अध्यक्ष बने जगदीश गुर्जर

bookdhara
By
1 Min Read

माचलपुर: शनिवार को नगर के बागेश्वर महादेव मंदिर पर अशासकीय विद्यालय संगठन की बैठक सम्पन हुई जिसमें ब्लॉक जीरापुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से जगदीश गुर्जर आदर्श विद्या मंदिर माचलपुर को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए यदुनंदन त्रिवेदी महर्षि गौतम पब्लिक स्कूल बड़गांव व सचिव पद के लिए बीरम सिंह परमार को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त विद्यालय के संचालक उपस्थित रहे जिसमें ओम प्रकाश शर्मा जीरापुर विजय गुप्ता जीरापुर एसएन शर्मा माचलपुर दिनेश लववंशी सुरेश सुमन बहादुर सिंह व समस्त संचालक साथी उपस्थित रहे। वर्तमान पदभार ग्रहण कर अध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने अशासकीय विद्यालयों में आ रही समस्याओं को लेकर यथाशीघ्र हर समस्या से समाधान करने का सभी संचालक साथियों से आग्रह किया।

मध्य प्रदेश राजगढ़ से होकम मालवीय की रिपोर्ट

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *