मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मिलावटखोरी के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही

bookdhara
By
1 Min Read

मध्यप्रदेश सरकार के मिलावटखोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की नरसिंहगढ़ एसडीएम अमन वैष्णव,तहसीलदार राजन शर्मा, व खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नरसिंहगढ़ के ग्राम बारी धामधोर स्थित श्री-धी दुग्ध शीत केंद्र पर दूध व घी के पैकेट के सैंपल लिए गए | एसडीएम अमन वैष्णव, ने बताया कि श्री धी डेयरी पर दूध में मिलावट की सूचना पर आज इस शीत केंद्र के दूध के सैंपल लिए जा रहे है साथ ही प्लांट जिस भूमि पर चल रहा है उसका डाइवर्जन भी नही होने की जानकारी मिली है | इसमे यह देखा जावेगा कि भूमि सरकारी तो नही है | उसके बाद एमपीएलआरसी की धारा 59 के तहत कार्यवाही की जाएगी |
गौरतलब है कि उक्त दुग्ध शीत केंद्र मक्सी स्थित पवन श्री फूड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड दूध पैकेजिंग प्लांट का कलेक्शन सेंटर है, यहाँ से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की समितियों से दूध को एकत्रित करके ठंडा किया जाता है एवं टैंकर के माध्यम से मक्सी स्थित पवन श्री फूड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड दूध पैकेजिंग प्लांट पर पहुंचाया जाता है |

संवाददाता कमल चौहान

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *