कहीं फिर तो सूदखोरी के दबाव में आकर एक गरीब दम तोड़ेगा…???

bookdhara
By
5 Min Read

शहडोल(मध्य प्रदेश)। आमजन, व्यापारी से लेकर उद्योगपति तक कोरोनाकाल के उस दौर में आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है लेकिन कुछ दबंग इस दौर का खुले तौर पर फायदा उठा रहे हैं। कुछ ऐ सा ही मामला बुढ़ार थाना ईलाके से सामनें आया है वार्ड क्रमांक -1 निवासी रोहित कुशवाहा नामक शख्स नें बुढ़ार निवासी नोमान रंगरेज व गुड्डू सयानी नामक व्यक्तियों पर घर जलानें व जान से‌ मारनें का गंभीर आरोप लगाते हुये शिकायत दर्ज कराई था रोहित नें थानें में लिखित आवेदन देते हुये कहा कि वह अमरकंटक रोड़ का निवासी है और फर्नीचर का काम करता है। लगभग दो वर्ष पहले बुढ़ार निवासी नोमान व गुड्डू सयानी नामक व्यक्ति उसके घर पर नल का कनेक्शन करानें के नाम पर फर्जी तरीके से उसकी मां से नकली स्टाम्प पेपर में हस्ताक्षर करा कर ले गये, कुछ ही दिनों बाद उसकी मां के बीमार होनें पर रोहित के पिता नें नोमान से पैसा उधार लिया और नोमान नें बकायदे गारंटी इसका वीडियों भी बनाया। रोहित नें बताया कि हर मजबूरी का फायदा उठाते हुये हर बार नोमान नें अपनी मनमर्जी की तर्ज पर रकम लेनें की बात को प्रार्थी के पिता से स्वीकार करवाया और उसका वीडियो बनाया। रोहित नें कहा कि वह और उसके पिता अब तक 4,80,000 रुपये धीरे- धीरे करके प्राप्त कर चुका है साथ ही इसका 2 प्रतिशत की दर से बीते दो सालों से 9600 रुपये प्रतिमाह ब्याज भी दे रहा है। लेकिन कोरोना काल के इस दौर में बीते आठ माह से वह ब्याज की रकम ना दे सका। बीते 12 नवंबर को नोमान और गुड्डू सयानी लाल रंग की चार पहिया वाहन में कुछ दबंगों के साथ रोहित के घर पहुंचे और प्रार्थी के माता- पिता के साथ अभद्रता करते हुये कहा कि तुम धनपुरी में स्थिति सिफा टीव्हीएस के बगल की जमीन हमारे नाम पर रजिस्ट्री करा दो नहीं तो तुम्हारे घर को आग लगा देंगे और जान से खत्म कर देंगे। प्रार्थी नें संबंधित मामले की बुढा़र थानें में लिखित शिकायत करते कार्यवाही की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले को पुलिस नें जांच में लेते हुये जल्द ही ठोस कार्यवाही की बात कही है।

नोमान रंगरेज

ये भी है नोमान के नाम

विगत दिनों जबलपुर पुलिस तथा शहडोल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए न्यू बस स्टैंड से तीन आरोपियों को पेंगोलीन की तस्करी करते हुए पकड़ लिया था आप हैरान मत होइए इस तस्करी में यही जमीन का सौदा करने वाला नोमान रंगरेज ही पुलिस के हत्थे चढ़ा था और अब एक गरीब की झोपड़ी को उजाड़ने में आमादा है शहडोल शहर से लोग सोन नदी के तट पर पाये जाने वाले विलुप्त पेंगोलीन निकालकर तस्करी की तैयारी करते हुए पाए गए थे जिनसे पूछताछ करने में अपना नाम नौमान रगरेज पिता रहमत उल्ला रगरेज, निवासी लखेरन टोला बुढार, नईम कुरैशी निवासी वार्ड नंबर एक बुढार के सांथ उमरिया के आलोक सिंह निवासी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई थी और उनके कब्जे से झोले एवं बोरियों में पेंगोलीन की स्कल वजनी १५ किलो ७०० ग्राम जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई जो लोग मूक जानवरों का सौदा कर दुर्लभ वन्य प्राणियों के प्रजाति को शहर व प्रदेश से विलुप्त कर रहे हैं भला क्या उनसे किसी गरीब मानव के हितोपार्थ हेतु किसी भी प्रकार की उम्मीद रखने की जरूरत है।

रोहित कुशवाहा फरियादी

सारे गवाह गुजर गए कार्यवाही का भी मिला था आश्वासन

जानकारों की मानें तो फरियादी की ओर से सभी परिजनों ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं और सारा वाकया सामने आ चुका है किंतु नोमान जैसे लोगो पर अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नही हुई दर्जनो बड़े सर्जरी करने वाले थाना प्रभारी ने मीडिया के समक्ष बीते दिनों कार्यवाही करने का आश्वासन दिए थे किंतु माह-दर माह बीतने पर भी नोमान पर कार्यवाही नही हुई ऐसा न हो कि सूदखोरी के इस दबाव में आकर एक और गरीब परिवार खुदकुशी की राह पकड़ ले

रिपोर्ट : अविनाश शर्मा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *