नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

bookdhara
By
1 Min Read

खरगोन। जिले के भगवानपुरा तहसील में आज जागृत आदिवासी दलित संगठन द्वारा देशभर के किसान आंदोलन में जुड़ते हुए नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली एवं सभा के माध्यम से आदिवासी महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा केंद्र सरकार से नए कानूनों को वापस लेने, एवं राष्ट्रीय किसान आयोग की सिफारिशों को लागू कर, फसलों के दाम को उसकी लागत का डेढ़ गुना कर, उस दाम को एक कानूनी अधिकार बनाने की मांग की गई। इसके साथ, आदिवासी किसान मजदूरों द्वारा 24 फसलों पर सरकारी खरीदी करने की भी मांग उठाई गई और मध्यप्रदेश में प्रस्तावित 40% जंगल को कंपनियों को सौंपने की योजना के विरोध के साथ विद्युत संशोधन विधेयक 2020 का भी विरोध किया गया।

रिपोर्ट :- देवेंद्र मोरे

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *