आग ने तवाह किया आशियाना

bookdhara
By
1 Min Read

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव में मंगलवार को भोर में लगभग चार बजे आग लगने से तीन मड़ई सहित लाखों की गृहस्थी जल गई। जबकि एक भैंस भी जल गई। आग बुझाने के समय दो लोग झुलस भी गये हैं । जोकहरा गांव निवासी दीप नारायण यादव पुत्र रामधारी यादव ने गरीबी में गुजर-बसर करने के लिए तीन मड़ई डाल रखी थी । मंगलवार को भोर में आग लगने से सब कुछ जल कर राख हो गया । निवर्तमान प्रधान भास्कर राम ने पशुओं के लिए टीन शेड बन डलवाने का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है । प्रधान की सूचना पर तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि लेखपाल और कानूनगो को भेजकर हर संभव मदद की जाएगी। जरूरत पड़ी तो कंबल आदि भी दिए जाएंगे। मौके पर प्राइवेट पशु डॉक्टर बुलाया गया।ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया तो उसने कहा कि आग बुझ गई होगी ।अब आने से कोई फायदा नहीं है।

रिपोर्ट : शैलेन्द्र शर्मा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *