अंग्रेजों के जमाने की जेल जनता दर्शन के लिए खोलने की मांग

bookdhara
By
2 Min Read

आजमगढ़ ::- अंग्रेजों के जमाने की बनी जेल को जनता दर्शन के लिए खोलने की मांग को लेकर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी आजमगढ़ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से कहा कि नई जेल बन जाने के बाद पुरानी जेल लावारिश हालत में पड़ी हुई है,यह जेल अंग्रेजों के जमाने में सन 1917 की बनी है , इन दिनों यह जेल घास फूस,झाड़ झंखाद आदि से पट गई है, लोग इसके दरवाजे ,खिड़की आदि उखाड़ कर ले जारहे हैं,नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।इस ऐतिहासिक जेल को हर कोई देख सके कि जेल क्या होता है जेल की बैरक क्या होती है, कैदी कहां रखे जाते थे, जेल की व्यवस्था कैसे चलती थी।इस बारे में लोग काफी उत्सुकता से इसे देखना पसंद करेंगे, महिलाओं, बच्चों को इस ऐतिहासिक जेल का दर्शन काफी अच्छा लगेगा,इस जेल में जमी घास फूस गंदगी की सफाई में सरकारी धन की भी जरूरत नहीं है, भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता खुद की मेहनत,व साधन से इसकी सफाई कर देंगे। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि हम लोग इस संबंध में जेलर साहब से भी वार्ता कर चुके हैं,उन्होंने ने भी कहा कि यह तो अच्छी पहल है,लेकिन इसके लिए जिलाधिकारी महोदय सक्षम अधिकारी हैं,इसलिए अब आप से अनुरोध कर रहे हैं कि यह खंडहर होकर गिर जाए ,या किसी निर्माण के लिए तोड़ दी जाय उससे पहले इस जेल को जनता दर्शन के लिए खुलवा दें।,ज्ञापन लेते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र सिंह ने कहा किआप लोगों की मांग अच्छी है इसे अग्रिम कार्यवाही के लिए आगे प्रेषित किया जाएगा ,।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रामजन्म निषाद, डॉ धीर जी ,प्रवीण कुमार ,बृजेश मिश्रा, सुनील वर्मा ,उमेश सिंह गुड्डूआदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : शैलेंद्र शर्मा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *