नेपाल पुलिस ने पकड़ा 5 लाख का ऑटोपार्ट्स

bookdhara
By
1 Min Read

रुपईडीहा(बहराइच):- शुक्रवार की सुबह कस्बे से सटे नेपाली थाना जमुनहा पर नेपाली पुलिस ने एक ऑटोरिक्शे से रुपईडीहा से तस्करी कर ले जाए गए 5 लाख रुपयों के ऑटोपार्ट्स बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।।इस संबंध में जानकारी देते हुए जमुनहा थाना इंचार्ज विष्णु गिरी ने बताया की मैं अपने जवानों के साथ गुप्त रूप से नेपालगंज उपमहानगर पालिका वार्ड नम्बर 15 स्थित क्षेत्र में तस्करों की टोह में घूम रहा था।

इतने में सीमा पार कर एक इ-रिक्शा ईट भट्टे के पास से होकर नेपालगंज जा रहा था।चालक के अतिरिक्त दो सवारियां भी बैठी थी।तीनो को रिक्शे से उतार कर जाँच की गई।परंतु कुछ नही मिला जब सवारियों की सीट व चालक की सीट उठा कर देखा गया तो उसमें विभिन्न प्रकार के ऑटोपार्ट्स बरामद हुए।पकड़े गए लोगो की पहचान चालक शमीम शेख, मो0 रफीक व मो0 फरीक के रूप में हुई है।रिक्शे व ऑटोपार्ट्स सहित तीनो को कस्टम कार्यालय नेपालगंज को सौप दिया गया।सीमावर्ती नागरिकों को आश्चर्य है की आफरूट से पुलिस व एस एस बी की मौजूदगी के बावजूद यह रिक्शा बॉर्डर पार कर कैसे नेपाल पहुँचा।

रिपोर्ट – रईस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *