घिनौनी वारदात से दहला गुजरात, हाथरस जैसा दर्दनाक मामला आया सामने

bookdhara
By
3 Min Read

सूरत(गुजरात):- देश इस समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे जघन्य अपराध देश की कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश , गुजरात मध्य प्रदेश राजस्थान कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं है।

गुजरात के सूरत में उत्तर प्रदेश के हाथरस जैसी दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक रेलवे ट्रैक के पास जख्मी हालात में एक लड़की मिली उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।डॉक्टरों ने उस लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल प्रशासन मेडिकल कराने की तैयारी में लगा हुआ है।

हाथरस कांड अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। कि राजस्थान में एक दुष्कर्म घटना सामने आई। इसके बाद मध्य प्रदेश से भी ऐसे ही घटना सामने आई और अब गुजरात के सूरत से घटना सामने आने के बाद देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि सूरत के पलसाना में गंगाधर के गंगापुर रेलवे ट्रैकके पास एक लड़की बेहोश हालत में मिली वह बुरी तरह से जख्मी थी। जिसके बाद किसी ने वहां एक महिला के पड़े होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी इसके बाद उस लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख कर एंबुलेंस कर्मचारी भी काफी परेशान थे।

देखने से यह लग रहा था की लड़की को बहुत क्रूर तरीके से प्रताड़ित किया गया है। देखने से लग रहा था कि उसके एक हाथ और एक पैर में फैक्चर है उसके होंठ पर चोट के निशान थे साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। यूपी का उपचार करने वाले न्यू सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल डॉक्टर ने बताया की लड़की के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। उसके शरीर में तीन फ्रेक्चर हैं. उसके गुप्तांग में भीमेजर इंजरी है. इसलिए यह एक्सीडेंट की घटना नहीं हो सकती. लड़की के साथ कुछ गलत होने की आशंका है.

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *