शराब को लेकर लड़ाई में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

bookdhara
By
2 Min Read

भिलाई :- संतराबाड़ी इलाके में हुए कत्ल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक का दोस्त ही कातिल निकला। घटनास्थल के आसपास पुलिस की पूछताछ में एक युवक पर शक हुआ। पुलिस उसके दोस्त को थाने लेकर आई, जहाँ पूछताछ में उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बताई। बता दें, बुधवार की सुबह पुलिस को शिवम मॉल के पास एक युवक की लाश मिली थी।

पुलिस के मुताबिक लाश मिलने के बाद स्पेशल जांच टीम बनाई गई। मॉल के आसपास पूछताछ में महेंद्र कंडरा नाम के युवक पर पुलिस को शक हुआ। इसे हिरासत में लिया गया। पता चला कि यह दिलीप साहू का दोस्त है। दोनों शाम के वक्त अक्सर एक साथ शराब पिया करते थे। मंगलवार शाम भी दोनों शराब पी रहे थे। शराब लाने की बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। रात हो चुकी थी, गुस्से में आकर महेंद्र ने पास ही पड़ी ईंट दिलीप के सिर पर दे मारी। चोट घातक थी, इसलिए मौके से महेंद्र भाग गया। खून अधिक बहते हुए नशे में दिलीप वहीं पड़ा रहा। सुबह तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई ईंट भी जब्त की है।

शराब पीने के विवाद में कर दी हत्या करीब 3 सालों से महेंद्र और दिलीप की दोस्ती थी। इलाके के कुछ लोगों ने पुलिस को महेंद्र के बारे बताया तब पुलिस उस तक पहुंची। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि कुछ समय से वो राजिम में जाकर रह रहा था। हाल ही में दुर्ग लौटा था। लगभग हर दिन वो और दिलीप साथ बैठकर शराब पीते थे। शराब ही दोस्त की मौत और अब उसके जेल जाने का कारण बनेगी वो नहीं समझ पाया। लाश मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड से जांच करवाई, बारीकी से पूछताछ करने पर खूनी का सुराग मिला, महेंद्र भिलाई से भागने की तैयारी में था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया.

रिपोर्ट : प्रकाश झा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *